Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Oct, 2017 04:16 PM
पंचकूला डी.जी.पी. मुख्यालय में युवती ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की है। महिला को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला का नाम शिल्पी बताया जा रहा...
पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला डी.जी.पी. मुख्यालय में युवती ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिससे मुख्यालय में हड़कंप मच गया। महिला को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को डीजीपी मुख्यालय में युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। युवती ने किसी मांग को लेकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और फिर आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को आत्मदाह करने से रोका और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का नाम शिल्पी बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।