बीएस संधू हरियाणा के नए DGP नियुक्त, मुख्यालय पहुंचकर संभाला कार्यभार

Edited By Updated: 28 Apr, 2017 12:24 PM

haryana new bs sandhu appointed dgp

सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद एक्शन में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टॉप गियर में सबसे पहले डी.जी.पी. के.पी. सिंह फंस गए।

चंडीगढ़ (बंसल/पांडेय):सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद एक्शन में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टॉप गियर में सबसे पहले डी.जी.पी. के.पी. सिंह फंस गए। सरकार ने 6 आई.पी.एस. और एक एच.पी.एस. अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी करते हुए डी.जी.पी. डॉ. केपी सिंह को पद से हटा दिया है।
PunjabKesari
हरियाणा पुलिस आवास निगम पंचकूला के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमंन बी.एस. संधू हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक होंगे। मिली जानकारी के अनुसार नवनियुक्त डी.जी.पी. बीएस संधू ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
PunjabKesari
सूत्रों की मानें तो के.पी. सिंह को डी.जी.पी. पद से हटाने में अहम रोड़ा स्पीकर कंवर पाल गुर्जर से मतभेदों का रहा है। स्पीकर की नाराजगी और अन्य कई बड़ी शिकायतों के कारण पिछले कई दिनों से के.पी. सिंह को बदलने की चर्चाएं जोर पकड़ रही थी। बताया गया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को के.पी. सिंह की वर्किंग स्टाइल रास नहीं आ रही थी। बीते साल जाट आंदोलन में असफल रहने पर डी.जी.पी. वाई.पी. सिंघल को हटाकर के.पी. सिंह को डी.जी.पी. बनाया था। खास बात यह है कि सिंघल को डी.जी.पी. पद से हटाकर डी.जी. जेल लगाया गया था और अब के.पी. सिंह को भी जेल की कमान दी गई है। 
PunjabKesari
एक साल 14 दिनों तक रहा के.पी. सिंह का कार्यकाल 
डी.जी.पी. के.पी. सिंह का कार्यकाल एक साल 14 दिनों का रहा है। के.पी. सिंह को ऐसे समय में प्रदेश की कमान दी गई थी जब प्रदेश में जाट आंदोलन के बाद सिस्टम को पूरी तरह से संभालना था। 
PunjabKesari
चर्चाओं में रहे के.पी. सिंह 
डी.जी.पी. बनने के बाद के.पी. सिंह ने जींद के एक कार्यक्रम में विवादास्पद बयान देकर खूब किरकिरी झेली थी। जींद के कार्यक्रम में के.पी. सिंह ने कहा था कि यदि अपराधी दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देता है या फिर किसी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाता है तो आम आदमी को भी ऐसे अपराधी को जान से मारने का अधिकार है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!