गांधी, पटेल का नाम केवल वोट के लिए लेती है भाजपा : शैलजा

Edited By Updated: 15 Apr, 2017 08:30 AM

haryana kurukshetra shelaja kumari bjp

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य शैलजा ने कहा कि हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती थी लेकिन वर्तमान सरकार ने उनके कहने के बाद भी

कुरुक्षेत्र:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य शैलजा ने कहा कि हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती थी लेकिन वर्तमान सरकार ने उनके कहने के बाद भी संसद लॉबी में लगे उनके चित्र पर 3 साल से माल्यार्पण नहीं किया, जबकि कांग्रेस सत्ता में होते हुए हर साल माल्यार्पण करती थी। उसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस ने अपने तौर पर मीरा कुमार के साथ जाकर बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण किया। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी, सरदार पटेल का नाम भी केवल वोट की राजनीति के लिए लेती है। शैलजा अम्बेदकर एजुकेशन सोसायटी द्वारा आयोजित डा. अम्बेदकर जयंती समारोह तथा महाबीर कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमैन द्वारा नवनिर्मित महाबीर गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन करने आई थी। इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सदस्य ईश्वर सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणधीर सिंह उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!