Edited By Updated: 27 Apr, 2017 09:56 AM
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली महिला से करनाल और कुरुक्षेत्र के बीच चलती ट्रेन में गैंगरेप का मामला सामने आया है। 2 आरोपी वारदात को अंजाम देकर
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली महिला से करनाल और कुरुक्षेत्र के बीच चलती ट्रेन में गैंगरेप का मामला सामने आया है। 2 आरोपी वारदात को अंजाम देकर कुरुक्षेत्र स्टेशन से फरार हो गए। महिला ने फरीदाबाद जी.आर.पी. को शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर मामले को कुरुक्षेत्र जी.आर.पी. को भेज दिया है।
गैंगरेप की जांच करने जी.आर.पी. डी.एस.पी. शीतल सिंह गत शाम कुरुक्षेत्र के जी.आर.पी. थाने में पहुंचे। डी.एस.पी. शीतल ने पीड़िता और जी.आर.पी. पुलिसकर्मियों व अधिकारियों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार गोरखपुर निवासी महिला जोकि गत 18 अप्रैल को घर से माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकली और 24 अप्रैल को चंडीगढ़ माता मनसा देवी दर्शन कर कालका एक्सप्रैस से करनाल पहुंची। यहां से वापस अम्बाला गोरखपुर के लिए 25 अप्रैल की सुबह पैसेंजर ट्रेन से आ रही थी कि करनाल-कुरुक्षेत्र के बीच उससे चलती ट्रेन में गैंगरेप हुआ।
वह घटना के बाद कुरुक्षेत्र जी.आर.पी. थाने पहुंची जहां उसकी सुनवाई की जगह उसे फिर से ट्रेन में दिल्ली भेज दिया। वह फरीदाबाद में एक जी.आर.पी. कर्मी और समाजसेविका को मिली जिसने उसकी सुनवाई करते हुए उसका मैडीकल करवाया और जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर पीड़िता को पुन: कुरुक्षेत्र भेजा जहां डी.एस.पी. शीतल मामले की जानकारी लेने और पड़ताल करने पहुंचे। डी.एस.पी. शीतल ने बताया कि वे जांच कर रहे हैं।