'डायल 100 पुलिस सैल' से चंद मिनटों में पहुंचेंगे अपराधियों तक: संधू

Edited By Updated: 22 May, 2017 12:50 PM

haryana kurukshetra dial 100 police cell bs sandhu

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों तक चंद मिनटों में पहुंचने के लिए अब पंचकूला में डायल 100 पुलिस सैल का गठन

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों तक चंद मिनटों में पहुंचने के लिए अब पंचकूला में डायल 100 पुलिस सैल का गठन किया जाएगा। इस पुलिस सैल के साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 600 नए वाहन खरीदे जाएंगे। इस सैल के साथ फायर ब्रिगेड और एम्बुलैंस को भी जोड़ा जाएगा। डी.जी.पी. संधू गत सायं पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करने से पूर्व पत्रकारवार्ता कर रहे थे। डी.जी.पी. ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा, महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने और शांति बनाए रखना प्रथम लक्ष्य है। इस लक्ष्य को जहन में रखते हुए राज्य सरकार पंचकूला में डायल 100 पुलिस सैल का कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रही है। 

प्रदेश का कोई व्यक्ति किसी भी जगह से 100 नम्बर पर शिकायत दर्ज करवा सकेगा। इसके बाद जिलों में कंट्रोल रूम के साथ जुड़ा पुलिस सैल अपराधियों तक पहुंचेगा। कंट्रोल रूम में तमाम प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी जिलों के लिए 600 नए वाहन खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के लिए और लोगों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रदेश के 300 थानों में मित्र कक्ष स्थापित किए जाएंगे। सभी मित्र कक्ष पुलिस थानों से अलग जगह पर स्थापित किए जाएंगे। इन मित्र कक्षों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई जा सकेगी और कई प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन मुहैया करवाई जाएंगी। 

...तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई
ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए जुलाई में कम उम्र के बच्चों के साथ अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने माना कि हरियाणा में पुलिस फोर्स की कमी है। इसको पूरा करने के लिए 5,000 पुलिस कर्मियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और 7,000 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती को शुरू किया जा रहा है। 

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती शीघ्र की जाएगी। 
प्रदेश में 40 पुलिस स्टेशन किराए की इमारत में चल रहे हैं। नए पुलिस स्टेशन का निर्माण करने के लिए संबंधित जिले के एस.पी. की ड्यूटी लगाई है। प्रदेश में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 3,000 नए घर बनाए जाएंगे। योजना के तहत कुरुक्षेत्र में भी नए घर बनाने का प्रस्ताव है और शाहाबाद व महिला पुलिस स्टेशन में नए घर बनाए जा चुके हैं। प्रदेश के सभी महिला थानों पर नजर रखी जा रही है।

आप्रेशन दुर्गा जारी रहेगा, गांवों में भी चलेगा
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए आप्रेशन दुर्गा जारी रखने का निर्णय लिया है। जुलाई से आप्रेशन दुर्गा गांव स्तर पर चलाया जाएगा। अब तक प्रदेश के शहरों में 120 जगहों की पहचान की है जहां महिलाओं के साथ छेड़खानी होती है। गांव स्तर पर ऐसी जगहों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोहतक मामले को देखते हुए और अपराधियों को शीघ्र जेल भेजने के लिए अब पुलिस द्वारा 1 माह में चालान पेश किया जाएगा तथा 3 माह में ट्रायल की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

नशे के कारोबारियों पर कसेंगे शिकंजा
डी.जी.पी. ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एस.आई.टी. का गठन किया जा रहा है। इसकी कमान एक आई.जी. स्तर व 2 एस.पी. स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। अभी हाल में ही भिवानी में 45 लाख की कीमत की 45 क्विंटल भुक्की बरामद की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!