दिवाली की रात घर पर मिला महिला का शव, गले पर थे रस्सी के निशान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Oct, 2017 04:38 PM

haryana kurukshetra dead body police

दिवाली की रात जब हर कोई अपने घर में मां लक्ष्मी का पूजन कर रहे थे वहीं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बहू का शव मिला। मृतका के गले में गले में फंदा लगा मिला। मृतका संतोष कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर कॉलोनी की रहने वाली थी। संतोष के...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): दिवाली की रात जब हर कोई अपने घर में मां लक्ष्मी का पूजन कर रहे थे वहीं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बहू का शव मिला। मृतका के गले में गले में फंदा लगा मिला। मृतका संतोष कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर कॉलोनी की रहने वाली थी। संतोष के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के साथ-साथ शव को नहर में फेंकने अौर खुर्द-बुर्द के प्रयास का भी आरोप लगाया है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार मृतका के गले पर निशान थे, संभवत उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल आदर्श थाना प्रभारी रमेश कुमार की माने तो संतोष के परिजनों के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन लाश को नहर में फेंकने के परिजनों के आरोपों को उनके गोल करने के अंदाज से जांच पर सवालिया निशान अभी से लगने आरंभ हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!