कांग्रेस का भट्ठा बैठाने वाले अब भाजपा का भी करना चाहते हैं ऐसा हाल: सैनी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Aug, 2017 11:24 AM

haryana kurukshetra ambala rajkumar saini

लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा लोकतंत्र सुरक्षा मंच के तत्वावधान में वे गरीबों की लड़ाई लड़

कुरुक्षेत्र/अंबाला (रीटा शर्मा):लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा लोकतंत्र सुरक्षा मंच के तत्वावधान में वे गरीबों की लड़ाई लड़ रहा है। उनकी यह जंग अंतिम सांस तक जारी रहेगी। सैनी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मान सिंह बचगांव द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सैनी ने मान सिंह बचगांव को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा से बर्खास्त करने पर भी टिप्पणी की। राजकुमार सैनी ने मंच से मान सिंह को लोकतंत्र सुरक्षा मंच का शाहाबाद हलका प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि समानता के महाकुंभ 26 नवम्बर को महात्मा ज्योतिबा फुले की यादगार में आयोजित महासम्मेलन प्रदेश की राजनीतिक दिशा और दशा बदल देगा। 

सैनी ने कहा कि भाजपा में चोर दरवाजे एंटर हुए कुछ लोग जिन्होंने पहले कांग्रेस का भट्ठा बिठाया वे अब भाजपा का बुराहाल करने पर तुले हुए हैं। वर्ष 2019 में अवसर मिला तो वे हरियाणा को रोजगार विकास और कृषि क्षेत्र में नम्बर वन बनाकर दिखाएंगे। सांसद ने हम दो हमारे दो 100 प्रतिशत आरक्षण मनरेगा को कृषि से जोड़ना और राज्यसभा को खत्म करने की मांग पर जनता से समर्थन मांगा। सैनी ने कहा कि हुड्डा केवल बिरादरी विशेष के नेता हैं। 10 साल तक प्रदेश पर राज करने वाले भूपेंद्र हुड्डा को हर बिरादरी ने वोट दिया था। इसी कारण वे प्रदेश के सी.एम. बने थे पर सी.एम. बनने पर उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि सी.एम. होने से पहले एक जाट हूं। 

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जाति विशेष के दबाव में कार्य कर रही है। चंदा चोर और देशद्रोही मलिक की सरकार आव भक्त कर रही है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष मान सिंह बचगांव को पार्टी से निकाले जाने के 2 दिन बाद मान सिंह ने अपने गांव में कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी को समर्थन दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!