लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूटे गहने

Edited By Updated: 01 Apr, 2017 04:48 PM

haryana kaithal loot police

महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाकर उसके गहने लूट लिए। इस मामले में विनोद कुमार निवासी चीका ने पुलिस को शिकायत

कैथल(सुखविंद्र):महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाकर उसके गहने लूट लिए। इस मामले में विनोद कुमार निवासी चीका ने पुलिस को शिकायत दी है। विनोद ने बताया कि उसकी मां राजरानी गांव खरकां में सत्संग में जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसकी मां के पास एक कार आकर रुकी जिसमें एक पुरुष व महिलाएं मौजूद थीं। उसकी मां को लगा की महिला कोई जानकार है इसलिए वह उनकी कार में बैठ गई। कुछ दूर जाते ही महिलाओं ने उसकी मां को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसकी मां के सोने के गहने छीन लिए। गहने छीनने के बाद महिलाओं ने उसकी मां को कार के बाहर फैंक दिया। पुलिस ने विनोद कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!