राशि जमा करवाने का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए

Edited By Updated: 20 Feb, 2017 12:28 PM

haryana jind fraud police

रिलायंस इंश्योरैंस कंपनी में निवेश की गई राशि निकासी की एवज में 10 प्रतिशत राशि जमा करवाने का झांसा देकर लगभग पौने 6 लाख

जींद:रिलायंस इंश्योरैंस कंपनी में निवेश की गई राशि निकासी की एवज में 10 प्रतिशत राशि जमा करवाने का झांसा देकर लगभग पौने 6 लाख रुपए हड़प लिए। निवेशक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आई.आर.डी.ए. के तथाकथित 3 अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार अर्बन एस्टेट कालोनी के सत्यनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2008 में उसने रिलायंस इंश्योरैंस कंपनी में 60 हजार रुपए निवेश किया था। साल 2014 में उसने निवेश राशि को निकालने की कोशिश की तो उनको बताया गया कि उसे निवेश राशि में से 34 हजार रुपए ही मिलेंगे जिस पर उसने संपर्क साधा तो पता चला कि उसकी राशि अढ़ाई लाख रुपए से ज्यादा की बनी हुई है। 

 

इसके बाद उसके पास आई.आर.डी.ए. के अधिकारी बताने वाले एस.के. धवन, मल्होत्रा और आलोक श्रीवास्तव के फोन आने शुरू हो गए। इन लोगों ने बताया कि उसकी निवेश राशि 15 लाख रुपए हो चुकी है जिसकी एवज में उसे 10 प्रतिशत राशि उनके खातों में जमा करवानी होगी। इस प्रकार से उसने तीनों के खातों में राशि जमा करवा दी। इसके बाद उन लोगों के फोन स्विच ऑफ हो गए। जब उसने आई.आर.डी.ए. से सम्पर्क साधा तो बताए गए नामों का कोई अधिकारी नहीं था। शहर थाना पुलिस ने सत्यनारायण की शिकायत पर फोन नंबर के आधार पर आई.आर.डी.ए. के अधिकारी एस.के. धवन, मल्होत्रा और आलोक श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!