Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 May, 2017 06:08 PM
हरियाणा में लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं, आए दिन आ रहे रेप के मामलों से इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। एक ऐसा ही मामला इंद्री के कलसौरा गांव का है
इंद्री(मेन पाल):हरियाणा में लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं, आए दिन आ रहे रेप के मामलों से इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। एक ऐसा ही मामला इंद्री के कलसौरा गांव का है, जहां अपनी बुआ के घर रहने आई एक युवती का उसके फूफा ने गांव के ही एक लड़के के साथ मिलकर रेप कर दिया।
जानकारी के अनुसार युवती मार्च 2016 में अपनी बुआ के यहां रहने के लिए आई थी। उस समय उसके फूफा ने गांव के ही एक युवक के साथ मिलकर उसके साथ खेतों में बने ट्यूबवेल में ले जाकर दुष्कर्म किया। हालांकि यह घटना 2016 में हुई थी लेकिन पीड़ित युवती ने इस बात की शिकायत पुलिस को अब की है।
बयाना चौंकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने कहा कि एक युवती जोकि यमुनानगर की रहने वाली है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है।