हरियाणा सरकार ने फिर की फेरबदल,  42 डी.एस.पी. के तबादले

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Nov, 2017 02:41 PM

haryana government again reshuffled  42 dsp transfer

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 42 पुलिस उप-अधीक्षकों (डी.एस.पी.) के स्थानांतरण व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, जिनमें 9 पुलिस उप-अधीक्षकों को पदोन्नति के बाद उनके नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे कुलदीप सिंह को पुलिस...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 42 पुलिस उप-अधीक्षकों (डी.एस.पी.) के स्थानांतरण व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, जिनमें 9 पुलिस उप-अधीक्षकों को पदोन्नति के बाद उनके नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे कुलदीप सिंह को पुलिस उप-अधीक्षक, तोशाम लगाया गया है, जबकि दलीप सिंह को पुलिस उप-अधीक्षक, प्रथम बटालियन, एच.ए.पी. लगाया गया है। इसी प्रकार, सधीर तनेजा को पुलिस उप-अधीक्षक, बराड़ा लगाया गया है, जबकि जीत सिंह को पुलिस उप-अधीक्षक, सी.आई.डी. लगाया गया है। पदोन्नति उपरांत राम दत्त को पुलिस उप-अधीक्षक, जी.आर.पी., हिसार लगाया गया है, जबकि अजैब सिंह को पुलिस उप-अधीक्षक, पी.टी.सी., सुनारिया लगाया गया है। अजय कुमार को पुलिस उप-अधीक्षक, सिरसा लगाया गया है, जबकि संजय कुमार को पुलिस उप-अधीक्षक, सिवानी लगाया गया है।

इसी प्रकार, सुभाष चन्द्र को पुलिस उप-अधीक्षक, राज्य सतर्कता ब्यूरो लगाया गया है, जबकि उमेद सिंह को पुलिस उप-अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच लगाया गया है। साधु राम को पुलिस उप-अधीक्षक, ऐलनाबाद लगाया गया है, जबकि राम कुमार को पुलिस उप-अधीक्षक, कैथल तथा अशोक कुमार को पुलिस उप-अधीक्षक, पुन्हाना लगाया गया है। इसी प्रकार, राम भज, पुलिस उप-अधीक्षक, राज्य सतर्कता ब्यूरो को पुलिस उप-अधीक्षक, जींद लगाया है, जबकि गुरमेल सैनी, पुलिस उप-अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय को पुलिस उप-अधीक्षक, कुरुक्षेत्र लगाया गया है। विनोद कुमार, पुलिस उप-अधीक्षक, सी.आई.डी. को पुलिस उप-अधीक्षक, मुख्यालय नारनौल लगाया गया है, जबकि शमशेर सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, सी.आई.डी. को ए.सी.पी., क्राइम, गुरुग्राम लगाया गया है। 

हरिन्द्र कुमार, ए.सी.पी., डी.एल.एफ. गुरुग्राम को पुलिस उप-अधीक्षक, पी.टी.सी., सुनारिया लगाया गया है, जबकि रविन्द्र कुमार, पुलिस उप-अधीक्षक, ऐलनाबाद को पुलिस उप-अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच लगाया गया है। इसी प्रकार, प्रदीप कुमार, पुलिस उप-अधीक्षक, नारनौंद को पुलिस उप-अधीक्षक, दादरी लगाया गया है, जबकि जगदीश कुमार, पुलिस उप-अधीक्षक, जी.आर.पी., हिसार को पुलिस उप-अधीक्षक, फतेहाबाद लगाया गया है। विजय पाल, पुलिस उप-अधीक्षक, मुख्यालय सिवानी को पुलिस उप-अधीक्षक, तृतीय बटालियन, आई.आर.बी., भौंडसी लगाया गया है, जबकि रत्नदीप बाली, पुलिस उप-अधीक्षक, पुन्हाना को पुलिस उप-अधीक्षक, राज्य सतर्कता ब्यूरो लगाया गया है। संजय अहलावत, पुलिस उप-अधीक्षक, प्रथम बटालियन, एच.ए.पी. को पुलिस उप-अधीक्षक, चतुर्थी बटालियन, आई.आर.बी., भौंडसी लगाया गया है जबकि इन्द्रजीत, पुलिस उप-अधीक्षक, आर.टी.सी., भौंडसी को ए.सी.पी., गुरुग्राम तथा सुरेश  कुमार, पुलिस उप-अधीक्षक, दादरी को पुलिस उप-अधीक्षक, रेवाड़ी लगाया गया है। 

इसी प्रकार, अनिल कुमार, ए.सी.पी., सदर गुरुग्राम को ए.सी.पी., डी.एल.एफ. गुरुग्राम लगाया गया है, जबकि विजय सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, रोहतक को पुलिस उप-अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच लगाया गया है। अनिल कुमार, पुलिस उप-अधीक्षक, बराड़ा को पुलिस उप-अधीक्षक, मुख्यालय यमुनानगर लगाया गया है। राजेश कुमार लोहान, पुलिस उप-अधीक्षक, सी.आई.डी. को पुलिस उप-अधीक्षक, पानीपत लगाया गया है, जबकि गजेन्द्र कुमार, पुलिस उप-अधीक्षक, रेवाड़ी को पुलिस उप-अधीक्षक, फरीदाबाद लगाया गया है। इसी प्रकार, गजेन्द्र कुमार, पुलिस उप-अधीक्षक, सी.आई.डी. को पुलिस उप-अधीक्षक, रोहतक लगाया गया है, जबकि भारती डबास, पुलिस उप-अधीक्षक, सोनीपत को पुलिस उप-अधीक्षक, झगार लगाया गया है। मदन लाल, पुलिस उप-अधीक्षक, यमुनानगर को पुलिस उप-अधीक्षक, सी.आई.डी. लगाया गया है, जबकि बाली सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, पानीपत को पुलिस उप-अधीक्षक, राज्य सतर्कता ब्यूरो लगाया गया है। 

इसी प्रकार, देश राज, पुलिस उप-अधीक्षक, पानीपत को पुलिस उप-अधीक्षक, यमुनानगर लगाया गया है, जबकि जोगिन्द्र सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच को पुलिस उप-अधीक्षक, नारनौंद लगाया गया है। इसी प्रकार, जोगिन्द्र सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, एईसी कैथल को पुलिस उप-अधीक्षक, जींद लगाया गया है, जबकि जगत सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, एच.वी.पी.एन.एल को पुलिस उप-अधीक्षक, भिवानी लगाया गया है। चन्द्र पाल, पुलिस उप-अधीक्षक, मुख्यालय भिवानी को पुलिस उप-अधीक्षक, प्रथम बटालियन, आई.आर.बी., भौंडसी लगाया गया है, जबकि आदर्शदीप सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, खरखौदा को ए.सी.पी., पंचकूला तथा कप्तान सिंह, पुलिस उप-अधीक्षक, जींद को पुलिस उप-अधीक्षक, प्रथम बटालियन, आईआरबी, भौंडसी लगाया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!