Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Aug, 2017 01:16 PM
गोहाना की पुरानी अनाज मंडी में रहने वाले जगदीश राय अशोक कुमार की दुकान के ऊपर बने मकान
गोहाना(सुनील जिंदल):गोहाना की पुरानी अनाज मंडी में रहने वाले जगदीश राय अशोक कुमार की दुकान के ऊपर बने मकान की रसोई में गैस सिलेंडर के लीकेज होने से आग लग गई। आग लगते ही घर व मंडी में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची अौर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किचन में रखा सारा समान जल कर राख हो गया।
मकान में रहने वाले मोहित ने बताया कि उसकी भाभी रसोई में काम कर कमरे में आराम कर रही थी। कुछ देर बाद मकान में आग के धुंए से सारा घर भर गया और अफरा तफरी मच गई।