2019 में होगी भाजपा की विदाई : अशोक तंवर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Mar, 2018 10:18 AM

haryana ghauronda bjp farewell tanwar

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आर.एस.एस. पहले से ही...

घरौंडा(ब्यूरो): कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आर.एस.एस. पहले से ही दलितों के आरक्षण के खिलाफ थी। वे बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज बेगमपुर द्वारा घरौंडा में आयोजित हरियाणा बचाओ, परिवर्तन रैली को सम्बोधित कर रहे थे। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है, उससे स्पष्ट हो चुका है कि 2019 में भाजपा की सत्ता से 50 साल के लिए विदाई हो जाएगी। उन्होंने मोदी और खट्टर सरकार को देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि इससे अनुसूचित जाति और जन-जाति पर और अधिक अत्याचार बढ़ेंगे। सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पाई। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने दुर्भाग्यपूर्ण फैसला दे दिया। कांग्रेस इसका विरोध करती है और सुप्रीम कोर्ट से मांग करती है कि इस पर फिर से विचार किया जाए। 
 

डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा के नेता रैली में उमड़ी भीड़ को देख लें व कांग्रेस के जनाधार को आंकते हुए जान लें कि देश व प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। अशोक तंवर ने कहा कि देश में सबसे बड़ा घोटाला नोटबंदी के रूप में हुआ। जो 7 से 8 लाख करोड़ रुपए का था। उसके बाद रफेल विमान घोटाला, हरियाणा में रेत-बजरी का एक लाख करोड़ से अधिक का घोटाला के साथ-साथ नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या द्वारा बैंक का पैसा लेकर भागना जैसे प्रमुख भ्रष्टाचार के प्रकरण रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा आधार के नाम पर लोगों के साथ अन्याय कर रही है। यहां मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है ओर नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश में लगभग 30 हजार लोगों से रोजगार छीना गया। किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में जिस तरह से अर्थव्यवस्था गिरावट की और है। 

यदि यही हाल रहा तो भाजपा देश को तबाह कर देगी। उन्होंने इनैलो पर तंज कसते हुए कहा कि इनैलो की दुकान पर ताला लग चुका है। इसके साथ ही तंवर ने कांग्रेस की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में अब जमीनी स्तर पर काम करने वालों को ही महत्व मिलेगा। इस अवसर पर मनोज बेगमपुर, राफल बेगमपुर, कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा राणा, पूर्व मंत्री विजेन्द्र कादियान, मेहर सिंह राणा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पूनिया, शेखर राणा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा. सुनील पंवार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता, मास्टर जसविन्द्र, रामपाल राणा विशेष तौर पर मौजूद थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!