इनेलो को बड़ी राहत, SDM ने वापिस लिया चौटाला व साथियों पर दर्ज मामला

Edited By Updated: 27 Feb, 2017 12:21 PM

haryana chandigarh abhay chautala released

सतलुज यमुना लिंक नहर की खुदाई के लिए 23 फरवरी को दलबल के साथ पंजाब में प्रवेश करने वाले इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़(उमंग श्योराण):सतलुज यमुना लिंक नहर की खुदाई के लिए 23 फरवरी को दलबल के साथ पंजाब में प्रवेश करने वाले इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को सोमवार को पटियाला जेल से रिहा कर दिया गया। अभय चौटाला के साथ उनकी पार्टी के अन्य नेताओं को रिहा कर दिया गया जिन्हें 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। चौटाला व उनके साथियों को अलग-अलग जेल में रखा गया था। इन्हें राजपुरा एसडीएम अदालत से जमानत दी गई। राजपुरा के SDM हरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस की तरफ से एक अर्जी उन्हें मिली थी जिसमें इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा किसी तरह की शांति भंग न होने और किसी तरह का खतरा न होने की बात कही थी और उसी के आधार पर अभय चौटाला और इनेलो कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस वापिस लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
 

बता दें, अभय चौटाला सहित अन्य इनेलो नेताओं को एसवाइएल नहर खोदने के लिए पंजाब की सीमा में घुसने पर चार दिन पूर्व 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस ने शाम को ही जमानत दे दी थी, लेकिन बाद में राजपुरा के एसडीएम हरप्रीत सिंह सूदन के सामने पेश किया गया था। एसडीएम ने माहौल अशांत करने और सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने की आशंका के मद्देनजर धारा 107/151 के तहत जेल भेजा था। उन्हें जेल में सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया।  यहां तक कि महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर जाकर मात्था टेकने की इच्छा जताने के बावजूद अभय चौटाला को सुरक्षा कारणों से मंदिर जाने से रोक दिया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने उन्हें बैरक में ही पूजा सामग्री व प्रसाद जरूर उपलब्ध करवाया। सेंट्रल जेल के आसपास हरियाणा पुलिस की गाड़ी भी मौजूद रही।

 

इन नेताओं को किया गया था गिरफ्तार

1. अभय चौटाला, इनेलो नेता
2. जाकेर हुसैन, विधायक, गांव नूह जिला नूह
3. रामपाल माजरा, पूर्व विधायक कैथल
4. चरनजीत सिंह रोड़ी, सांसद, गांव रोड़ी जिला सिरसा
5. गोपी चंद गहलोथ, पूर्व डिप्टी स्पीकर, झाड़सा जिला गुडग़ांव
6. राजदीप फोगाट, विधायक चरखी दादरी
7. अरविंदर सिंह बलयाला, विधायक, वासी बलयाला जिला फतेहाबाद
8. जसविंदर सिंह, विधायक, वासी गुमथला जिला कुरुक्षेत्र
9. बलदेव वाल्मीकि, कुलवंत नगर कैलाथ जिला कैथल
10. रणबीर सिंह मोदेला, पूर्व विधायक वासी मोदेला जिला चरखी दादरी
11. मोहित साहरु, जिला भवानी 
12. सुरेश बहणीवाल, वासी फफड़ाना जिला करनाल
13. बलवान सिंह दौलतपुरिया, वासी फतेहाबाद
14. आजाद मलिक, वासी पंचकूला
15. कुलवंत सिंह, वासी कोर्ट जिला भगवानी
16. राम पाल कुंडा, पूर्व विधायक वासी जींद
17. परमिंदर ढुल, विधायक वासी जींद
18. जसबीर राणा, वासी उपलाना जिला करनाल
19. राम कुमार, वासी एबला जिला कैथल
20. बलदेव सिंह, वासी भवानी
21. कृष्ण लाल, विधायक वासी जींद
22. जगमाल सिंह, वासी रोलो जिला अंबाला
23. महिंदर सिंह चौहान, वासी पलवल
24. यशवीर सिंह, वासी गामा रुणा जिला सोनीपत
25. रामकुमार राणा, वासी बाता जिला कैथल
26. केहर सिंह रावत, पुत्र विधायक चेत राम वासी रतीन जिला पलवल
27. अजीत सिंह, वासी होडल जिला पलवल
28. जरनैल सिंह, वासी कटवाल जिला सोनीपत
29. डॉ राजपाल यादव, वासी रिवाड़ी
30. राजेश मोर, वासी बास बादशाहपुर जिला हिसार
31. कुलदीप मालक, गांव बिदला जिला सोनीपत
32. सतीश नादल, वासी राम गोपाल कॉलोनी रोहतक
33. जहद खान, वासी काशीपुर जिला यमुना नगर
34.  अशोक ग्रेवाल, पंचकूला
35. पदम दहिया, पूर्व विधायक वासी खाड़ा जिला सोनीपत
36. जसबीर सिंह, वासी सरुवाला जिला सिरसा
37. प्रदीप देसवाल, वासी खेड़ी जसोल जिला झज्जर
38. धर्मवीर पाडा, वासी पाड़ा जिला करनाल
39. जतिंदर राठी, वासी थापुरदा जिला रोहतक
40. पृथि सिंह, विधायक नरवाणा जिला जींद
41. मनोज शर्मा, वासी रणजीत नगर अंबाला
42. बलबीर सिंह, वासी मटोर जिला कैथल
43. सुरेश कुमार, वासी खहरी जिला कुरुक्षेत्र
44. अजीत सिंह, वासी गिला खेड़ा जिला फतेहाबाद
45. कुलदीप सिंह, वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र
46. प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक वासी पंचकूला
47. सतपाल सिंह अरोड़ा, पंचकूला
48. अशोक अरोड़ा, प्रदेश प्रधान इनेलो, वासी सतरा कॉलोनी जिला कुरुक्षेत्र
49. दलमीरा राम सैणी, वासी बुढिय़ा जिला यमुना नगर
50. सीसपाल, वासी जदहेड़ी जिला अंबाला
51. नसीम अहमद, विधायक वासी फिरोजपुर जिरका जिला नूह
52. अनूप धानक, हिसार 
53. रणबीर सिंह गंगूआ, विधायक वासी कैमरी बोर्ड जिला हिसार
54. वेदनारंग विधायक, वासी बरवाला जिला हिसार
55. तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक गांव कौल जिला कैथल
56. विनोद कंबोज, वासी दड़बी जिला सिरसा
57. अर्जुन सिंह चौटाला, चंडीगढ़
58. सुदेश बलोदा, वासी दौलतपुर फतेहाबाद
59. प्रदीप सिमार, वासी आदर्श नगर जिला कैथल
60. सरदीप टाडा, वासी कैथल
61. रजिंदर लतानी, वासी लतानी जिला हिसार
62. राम कुमार कश्यप, एमपी राज्यसभा कुरुक्षेत्र
63. मुनी बालू, गांव बालू हलका जिला कैथल
64. ओम प्रकाश वर्मा, विधायक वासी बरबा जिला भवानी
65. सुनील लाबा, वासी अलखपुरा जिला भवानी
66. राजपाल सैणी, एमसी टोहाणा वासी जिला फतेहाबाद
67. राजिंदर राणा, वासी मोली जिला पंचकूला
68. लाभ सिंह, वासी सहुवाला जिला सिरसा 
69. अमरदीप सिंह, वासी ग्रीन पार्क जिला हिसार
70. रमचंद्र कंबोज, विधायक वासी रानिया जिला सिरसा
71. जगतार सिंह, सेक्टर 39 चंडीगढ़
72. मंगत सिंह संधू, गांव पिंडल जिला कैथल
73. बूटा सिंह, पूर्व विधायक वासी सीवन जिला कैथल
74. सतबीर सिंह, वासी ज्योति नगर जिला कैथल


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!