गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा: कविता

Edited By Updated: 15 Apr, 2017 10:57 AM

haryana bhiwani kavita jain wheat

महिला बाल विकास एवं स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि किसानों का गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा तथा समय पर उनकी खरीद का उचित मूल्य

भिवानी(अशोक भारद्वाज):महिला बाल विकास एवं स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि किसानों का गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा तथा समय पर उनकी खरीद का उचित मूल्य प्रदान किया जाएगा। ये विचार जैन ने अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं की खरीद का जायजा लेने उपरान्त किसानों से रू-ब-रू होते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत के अनुसार उन्हें उचित दाम मिले और उनकी फसल की खरीद सुनिश्चित हो। इसके लिए सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं। अब तक जिला में 62 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 42 हजार क्विंटल का उठान किया जा चुका है। इसके अलावा 700 क्विंटल सरसों की भी खरीद की जा चुकी है। 

एक प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए उप चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिला है। यह सरकार की स्वच्छ एवं पारदर्शी कार्यशैली को दर्शाता है। एम.सी.डी. के चुनाव में भी भारी बहुमत मिलेगा। ई.वी.एम. बारे पूछे गए सवाल बारे चुनाव आयोग ने ई.वी.एम. की विश्वसनीयता को बरकरार रखा है तथा ई.वी.एम. को हैक करके दिखाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दिनों ओलावृष्टि एवं बारिश से हुए नुक्सान के कारण भी एक-एक दाना खरीदा और उन्हें उचित मुआवजा भी प्रदान किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!