Edited By Updated: 03 Dec, 2016 11:57 AM
यमुनानगर में 2 दिन शांतिपूर्ण चल रहे यूथ कांग्रेस चुनावों में उस वक्त हंगामा हो गया, जब प्रधान का नाम घोषित किए जाने पर युवाओं ने हंगामा किया।
यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर में 2 दिन शांतिपूर्ण चल रहे यूथ कांग्रेस चुनावों में उस वक्त हंगामा हो गया, जब प्रधान का नाम घोषित किए जाने पर युवाओं ने हंगामा किया।
युवाओं ने युथ कांग्रेस के चुनावों में धांधली का आरोप लगाया और साथ ही चुनाव अधिकारी पर मतदान पेटियां बदलने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि विजयी प्रधान से रिजल्ट से एक दिन पहले रात मतदान पेटिया बदली थी, जिसकी हमने वीडियो भी बनाई है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मतदान पेटियों के साथ छेड़छाड़ कर वोटो को बदला गया। इसलिए इस चुनाव को रद्द कर दुबारा करवाना चाहिए। इलेक्शन आब्जर्वर को घेर कर दूसरे खेमे के युवाओं ने जमकर हंगामा किया। ओब्सेर्वेर पीटते-पीटते बच गए बाद में पुलिस ने मामला शांत करवाया।