Edited By Updated: 14 Jan, 2017 02:30 PM
यमुनानगर में अपराधियों के हौंसले दिन प्रति दिन बुलंद होते जा रहे हैं। लगता है कि
यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर में अपराधियों के हौंसले दिन प्रति दिन बुलंद होते जा रहे हैं। लगता है कि अपराधी किस्म के लोगों को अब कानून की कोई परवाह नहीं रही। आमजन की सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस भी सुरक्षित नहीं दिखाई दे रही। ताजा मामला यमुनानगर के थाना बुढ़िया क्षेत्र का है जहा देर रात बुढ़िया गुरुद्वारा के पास थाना पुलिस नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। थाना प्रभारी हरदीपिन्दर सिंह भी जांच में मौके पर ही मौजूद थे। परन्तु रात्रि के पहर एक कार जिसका नम्बर एच.आर. 71- 7065 जगाधरी से बुढ़िया की तरफ आई, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने रुकने का इशारा किया। तभी कार में सवार युवकों ने पिस्टल दिखाते हुए पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और एस.एच.ओ. को टक्कर मार दी।
इतना ही नहीं उन्होंने गाड़ी चढ़ा कर हत्या का प्रयास भी किया, जिसमें थाना प्रभारी की टांग टूट गई। वहीं, एक अन्य पुलिस कर्मचारी घायल हो गया जिन्हें यमुनानगर ट्रामा सेंटर दाखिल करवाया गया है।