Edited By Updated: 11 Dec, 2016 03:40 PM
यमुनानगर पुलिस ने 2 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर पुलिस ने 2 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अस्जद गैंग के हैं। दोनों बदमाशों के खिलाफ हरियाणा हिमाचल और उत्तरप्रदेश में कई मामले दर्ज हैं।
गिरोह के सरगना अस्जद की कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश में गैंगवार में मौत हो चुकी है। मौत के बाद गिरोह के सदस्य हरियाणा में सक्रीय हो गए थे। इन बदमाशों पर लूटपाट, डकैती और मर्डर के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों अब हाथ जोड़ अपने गुनाहों की माफी मांग रहे है। वहीं, पुलिस की माने तो ये हरियाणा उत्तर प्रदेश और हिमाचल में भी मोस्ट वांटेड है और इन पर कई मुकद्दमें दर्ज है।