Edited By Updated: 08 Dec, 2016 12:22 PM
राज्यमंत्री नायब सैनी ने एस.वाई.एल. के पानी पर हरियाणा का हक जताने के पक्ष में जोरदार दलील दी है।
भिवानी (अशोक भारद्वाज): राज्यमंत्री नायब सैनी ने एस.वाई.एल. के पानी पर हरियाणा का हक जताने के पक्ष में जोरदार दलील दी है। भिवानी में महायज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे नायब सैनी ने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे पानी दान में नहीं मांग रहे हैं बल्कि जो हमारा हक है, जिसे हर हाल में लेकर रहेंगे।
हालांकि कैप्टन अभिमन्यु पर कर्ण दलाल द्वारा लगाए गए घोटाले के आरोपों को नायब सैनी ने निराधार बताया।