नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़े 8 लाख रुपए
Edited By Updated: 06 Dec, 2016 10:33 AM
सोनीपत के देवीलाल चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लाखों रुपए की नई करंसी बरामद की है।
सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के देवीलाल चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लाखों रुपए की नई करंसी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत पुलिस ने देवीलाल चौक पर नाकाबंदी के दौरान 8 लाख 13 हजार रुपए की नई करंसी पकड़ी है। जिसमें 4 लाख 66 हजार रुपए नई करंसी के 2 हजार के नोट थे अौर 3 लाख 45 हजार 800 रुपए 100 रुपए के नोट थे। ये सारी करंसी सेंटरों कार से बरामद की गई। इसके साथ ही तीन युवकों को भी हिरासत में लिया गया।
दरअसल सुभाष ,अरविन्द , नीरज जोकि सोनीपत के रहने वाले हैं। इनसे लाखों की करंसी पकड़ी गई। पुलिस ने इसके बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। अब इस मामले की जांच आयकर विभाग करेगी।