Edited By Updated: 16 Dec, 2016 03:31 PM
डेरा सच्चा सौदा के गुरु संत राम रहीम ने अपनी दूसरी फिल्म एम.एस.जी- 2 मैसेंजर फिल्म से मिले अपने मेहनताने से सिरसा के शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पतालों में एम.एस.जी ग्लोबल स्किन बैंक बनाया।
सिरसा (सतनाम सिंह): डेरा सच्चा सौदा के गुरु संत राम रहीम ने अपनी दूसरी फिल्म एम.एस.जी- 2 मैसेंजर फिल्म से मिले अपने मेहनताने से सिरसा के शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पतालों में एम.एस.जी ग्लोबल स्किन बैंक बनाया। यह स्कीन बैंक उतरी भारत का पहला स्कीन बैंक है। इस स्कीन बैंक का उद्धघाटन पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इसां ने रिबन जोड़कर किया।
इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने बताया कि मरणोपरांत 6 घंटे तक स्कीन डोनेट की जा सकती है और इस स्कीन बैंक में उसे 5 साल तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है। दुर्घटना में घायल, जले हुए व तेजाब पीड़ितों का इस स्कीन बैंक में इलाज होगा।
मीडिया से बातचीत करते हुए संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इसां ने कहा कि एम.एस.जी. मैसेजर-2 की कमाई से ही इस स्कीन बैंक का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि मरणोपरांत 6 घंटे तक स्कीन को डोनेट किया जा सकता है। स्कीन को 5 साल तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इसां ने बताया कि इसके बाद डीएनए रिपेयर पर भी रिसर्च का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीन बैंक में बर्न, एक्सीडेंटल, एसिड पीडित मरीजों का इलार्ज फ्री होगा।