साल भर युवती से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर उठाया खौफनाक कदम

Edited By Updated: 30 Oct, 2016 03:11 PM

haryana  marriage  bhiwani  rape  police

दादरी सिटी थाना एरिया क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका यौन शोषण किया गया।

भिवानी (पंकेस): दादरी सिटी थाना एरिया क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका यौन शोषण किया गया। युवक ने युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवा डाला। उक्त युवक एक महिला व अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने घटना की शिकायत महिला पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए हैं।

दादरी क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय एक युवती ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि 18 जून 2015 को दादरी के चंपा गली निवासी नवीन नामक युवक उसके संपर्क में आया। युवक के साथ फ्रैंडशिप होने के बाद उसने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। शादी का झांसा देकर वह अपने 4-5 दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ लगातार एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की बात युवक को बताई तो उसने युवती का एक निजी अस्पताल में जाकर अवैध रूप से गर्भपात करवा दिया। युवती ने इस मामले की शिकायत शुक्रवार को महिला पुलिस थाने में की। 

मामले की जांच कर रही ए.एस.आई. सुनिता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक नवीन, उसके साथी संदीप, उसकी मां व 4-5 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!