‘प्रवासी हरियाणवी’ बदल देंगे प्रदेश की ‘तस्वीर’

Edited By Updated: 15 Jan, 2017 04:55 PM

haryana  manjit sandhu  fatehabad

प्रवासी हरियाणवियों का प्रदेश के साथ प्रेम इस बात से साफ जाहिर होता है कि लंदन के टॉप टैन अमीरों में शुमार प्रवासी हरियाणवी ने प्रदेश में आम लोगों के लिए एक लाख घर बनाने की सपना संजोया है।

फतेहाबाद (सुखराज सिंह): प्रवासी हरियाणवियों का प्रदेश के साथ प्रेम इस बात से साफ जाहिर होता है कि लंदन के टॉप टैन अमीरों में शुमार प्रवासी हरियाणवी ने प्रदेश में आम लोगों के लिए एक लाख घर बनाने की सपना संजोया है। यह खुलासा किया प्रवासी हरियाणवी मंजीत संधू ने जो कि हाल ही में सम्पन्न हुए प्रवासी हरियाणवी दिवस में शिरकत करने पहुंचे थे। पंजाब केसरी से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मंदी की मार झेल रहे रियल एस्टेट को सहारा देने के लिए प्रवासी भारतीय तैयार है। 

यदि सरकार का साथ मिला तो वह यह सपना सच कर दिखा सकते हैं क्योंकि उन्होंने लंदन में आई रियल एस्टेट की मंदी को भी उभारने में अहम योगदान पाया था। जिससे उन्हें इंगलैंड की सरकार ने सम्मानित किया था। गौरतलब है कि 11 जनवरी को हुए प्रवासी हरियाणवी दिवस पर 33 देशों में बसे 400 प्रवासी हरियाणवियों ने शिरकत की थी। ये 400 प्रवासी हरियाणवी कोई मामूली व्यवसाई नहीं थे बल्कि दुनियां की जानी-मानी हस्तियों में शुमार लोग थे। प्रवासी हरियाणवियों की निगाहें अब प्रदेश सरकार पर टिकी हैं। सरकार का साथ मिला तो वास्तव में यह प्रवासी प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे। 

प्रवासियों के लिए राजनीतिक और ब्यूरोक्रेट है सबसे बड़ी मुश्किल 
इंगलैंड में बसे एशियाई लोगों में टॉप टैन अमीरों में शुमार मंजीत सिंह ने बताया कि प्रवासी लोगों को प्रेम अपने देश के प्रति बहुत ही ज्यादा है। वे भी चाहते हंै कि उनके देश और प्रदेश के लोग तरक्की करें और इस तरक्की में वे भी अपना योगदान देना चाहते हैं। जब भी उन्होंने प्रदेश में कोई बड़ी यूनिट लगाने की सरकार से की तो राजनीतिक लोगों व लाल फीताशाही में उनके काम में बाधा ही डाली। वर्ष 2004 में उन्होंने धान की पराली से इनसोलेशन बनाने की इच्छा जाहिर की थी सरकार से मंजूरी भी मिल गई थी।

फतेहाबाद के प्रवासी मंजीत संधू ने 1 लाख घर बनाने की जाहिर की इच्छा 
1961 में इंगलैंड में बसे फतेहाबाद के गांव बीराबदी से सम्बंध रखने वाले मंजीत संधू ने लोगों के लिए 1 लाख घर बनाने की बात कही है। उन्होंने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि घर खरीदने वाले लोगों को विशेष रियायत दें तो वह अपनी पूंजी से एक लाख घर बनाने को तैयार हंै क्योंकि जब भी वह प्रदेश में आते हैं तो यह देखकर बहुत ही दुख होता है कि जब प्रदेश के बहुत से लोगों के सिर पर छत नहीं मिलती। 

प्रवासियों ने शिक्षा, हैल्थ, आई.टी. सैक्टर व रियल एस्टेट में दिखाई रुचि
गुडग़ांव में प्रवासी हरियाणवी दिवस पर शामिल होने आए हरियाणा के प्रवासियों ने प्रदेश में शिक्षा, हैल्थ और आई.टी. के क्षेत्रों में काम करने की इच्छा जाहिर की है। हरियाणवी प्रवासी मंजीत संधू, कंवल संधू और कुलदीप सिंह ने बताया कि वे चाहते हैं कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारा जाए और इसके लिए वे वल्र्ड लैवल की कालेज व विश्वविद्यालय में स्थापित करना चाहते हैं। कई प्रवासी हरियाणवियों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रदेश सरकार से समझौता किया है। 

हरियाणवी प्रवासियों का दुनिया में अलग डंका
प्रवासी मंजीत संधू ने बताया कि प्रवासी भारतीयों को दुनिया भर के कारोबारों में अलग पहचान बनाई हुई है। अपनी मेहनत के बलबूते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। आज संसाधन सम्पन्न प्रवासी अपने देश व प्रदेश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो जिसके लिए एक अच्छे माहोल की जरूरत है। जिससे प्रदेश सरकार ने पहली बार गुडग़ांव प्रवासी हरियाणवी दिवस बनाकर कुछ करने की अलख जगाई है। हरियाणा के सैंकड़ों प्रवासी प्रदेश में हालात सुधारने के लिए आगे आने को तैयार हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!