आज मनेगी 5153वीं गीता जयंती, पर्यटकों की उमड़ी भीड़ (Pics)

Edited By Updated: 10 Dec, 2016 11:18 AM

haryana  kurukshetra  tourist  international gita jayanti

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज 5153वीं अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है और 18 श्लोकों का उच्चारण होगा।

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज 5153वीं अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है और 18 श्लोकों का उच्चारण होगा। 

ब्रह्मसरोवर तट पर देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों की भीड़ भी लगातार बढ़ रही है। ये पर्यटक विभिन्न राज्यों की कला का आनंद ले रहे हैं। वहीं अभी तक खरीददारी अधिक न हो पाने से मायूस शिल्पकारों के चेहरों पर भी पर्यटकों की बढ़ी भीड़ को देख रौनक दिखाई पड़ने लगी है। हालांकि अभी तक शिल्पकारों की आशा के अनुसार कारोबार नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि कारोबार करोड़ों में हो चुका है। 

पर्यटकों की सुविधा के लिए हर प्रकार के किए गए प्रबंध
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गौरव अंतिल का कहना है कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, पर्यटन विभाग हरियाणा व सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए हर प्रकार के प्रबंध किए हैं।

गीता जयंती में पहुंचे अनेक राज्यों के चित्रकार
कुरुक्षेत्र (धमीजा): कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में विभिन्न राज्यों से आए कलाकार प्रस्तुति देकर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। भारत के अनेक हिस्सों से आए चित्रकार भी इस दौड़ में पीछे नहीं हैं। पर्यटकों का अधिक जमाव चित्रकारों के आस-पास देखने को मिला है। 

राजस्थान, केरल, मुम्बई, मणिपुर व भारत के कई भू-भागों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन श्रीकृष्ण को ध्यान में रखते हुए किया है। कलाकार सुभाष शीगोकर के अनुसार उनके द्वारा बनाए सभी चित्र कृष्ण जी को समॢपत हैं। चित्रकला के क्षेत्र में निपुण सभी कलाकारों को हरियाणा राज्य सरकार ने आमंत्रित किया है। मणिपुर से आए हेमलेट शाऊग्राकंप ने बताया कि यह पहली बार है जब वह गीता जयंती का हिस्सा बन रहे हैं। मौजूदा प्रदर्शनी में मुम्बई के रमेश पंचपांडे, हिमाचल प्रदेश से सारिका, केरल के देवेंद्रन चदथोपे, मंगल महाराष्ट्र से मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!