सादगी से हुआ गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ, अम्मा के निधन के कारण नहीं आए राष्ट्रपति (Video)

Edited By Updated: 06 Dec, 2016 03:23 PM

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभर करने आने वाले राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यक्रम रद्द हो गया है। पहली बार राष्ट्रपति इसका शुभारंभ

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूजन कर औपचारिकता के साथ किया। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललीता के निधन के चलते एक दिन के राष्ट्रीय शोक के कारण हर्षोल्हास वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा किया जाना था, लेकिन जयललिता के निधन के कारण राष्ट्रपति का कुरुक्षेत्र दौरा रद्द हो गया। जयललिता के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक के चलते गीता जयंती का महोत्सव सादगी से मनाया जाएगा।

 

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सजी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज बहुत ही हर्षोल्हास के साथ मनाया जाना था, लेकिन अब राष्ट्रीय शोक के कारण सिर्फ अौपचारिक कार्यक्रम मनाएं गए। 

 

समारोह के चीफ गेस्ट के तौर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आना था, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए था। पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलाें के जवान आयोजन स्थल, ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवरों पर तैनात हैं। अब उनकी जगह राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और सीएम मनोहर लाल खट्‌टर सारे कार्यक्रमों में मुख्य मेहमान के तौर पर रहेंगे।

 
पहले सभी कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रणब मुखर्जी करने वाले थे लेकिन अब राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और सीएम मनोहर लाल खट्‌टर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण मे देश के 574 जिलों से आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर एक ग्रुप फोटो कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में ब्रह्मसरोवर, गीता पूजन, गीता यज्ञ में आहुति डालने के बाद श्रीकृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल, वित् मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री अोम प्रकाश धनखड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ,कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी मौजूद हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!