Edited By Updated: 05 Dec, 2016 09:35 AM
करनाल पुलिस ने एेसी 2 युवतियों को काबू किया है जो कई बार लोगों को चुना लगा चुकी थी।
करनाल (कमल मिड्ढा): करनाल पुलिस ने एेसी 2 युवतियों को काबू किया है जो कई बार लोगों को चुना लगा चुकी थी। अपने आप को पुलिस ए.एस.आई. बताकर नौकरी दिलवाने का झांसा देती थी।
इतना ही ये शातिर युवतियां करनाल में जिस मकान में किराए पर रहती थी उसी मकान मलिक की लड़की को नौकरी लगवाने का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ गुड़गांव में ले गई। फिर उसको सप्लाई गिरोह जिस्मफरोशी में धकेलने की योजना बनाकर 8 दिनों तक उसको दिल्ली गुड़गांव में रखा गया था।
इसकी सुचना मिलने पर करनाल पुलिस ने दोनों शातिर लड़कियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और लड़कियों के पास से होमगार्ड की वर्दी भी बरामद कर ली है। फिलहाल यह दोनों लड़कियां अब पुलिस की गिरफ्त में है और अदालत में पेश करने के बाद इनको सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
करनाल पुलिस सिटी थाना प्रभारी मोहन लाला ने बताया कि जिस लडकी को गुमराह कर अपने साथ ले गई थी। उसको बरामद कर उसके घरवालों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल इन लडकियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने कई लोगों को पहले भी ठगी का शिकार बनाया हुआ है।