Edited By Updated: 02 Dec, 2016 03:06 PM
कैथल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक ऐसी महिला को पकड़ा है, जो...
कैथल (रमन गुप्ता): कैथल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक ऐसी महिला को पकड़ा है, जो लोगों को शर्तियां लड़का होने की दवाई देती थी। लोग भी उसके झूठे झांसे में आकर दवाई लेते थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर उप-सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की और 2 नकली ढिकोए (पति-पत्नी) तैयार कर उन्हें तांत्रिक के पास भेजा।
ढिकोए गली नंबर-6 बलराज नगर कैथल में रहने वाले महिला रामदेई के पास पहुंचे और उन्होंने उससे लड़का होने की दवाई मांगी। रामदेई ने 2000 रुपए का नया नोट लेकर उन्हें 7 पुडिय़ा व अन्य सामग्री दी और कहा कि यह उन्हें लगातार 7 दिन तक गाय के दूध के साथ लेनी है। यह पुड़िया खाने पर उन्हें शर्तिया लड़का होगा।
इशारा मिलते ही ताक में बैठी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को पकड़ लिया। डॉ. नीलम क क्कड़ ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दी गई पुड़िया व 2000 रुपए का नोट भी सील किया गया है। टीम में डा. विकास भटनागर, डा. नीरज मंगला व राजेश बी.ई.ई. शामिल थे।