क्रिकेटर ईशांत शर्मा ने बास्केटबॉल प्लेयर से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

Edited By Updated: 10 Dec, 2016 11:59 AM

haryana  ishant sharma  basketball player

टीम इंडिया के सदस्य रहे युवराज सिंह के बाद अब टीम इंडिया के मध्यम गति के गेंदबाज ईशांत शर्मा भी विवाह बंधन में बंध गए हैं।

गुड़गांव: टीम इंडिया के सदस्य रहे युवराज सिंह के बाद अब टीम इंडिया के मध्यम गति के गेंदबाज ईशांत शर्मा भी विवाह बंधन में बंध गए हैं। ईशांत शर्मा ने बास्केटबॉल प्रतिमा से शादी की है। आपको बता दें कि ये शादी कल शुक्रवार को हुई थी, जिसमें ईशांत ने गोल्डन और महरून कलर से सजी शेरवानी पहन रखी थी। वहीं प्रतिमा ने अपने ईशांत के शेरवानी से मिलते रंग का लहंगा पहन रखा था। 

जानिए कहां हुई थी पहली मुलाकात
ईशांत और प्रतिमा की पहली मुलाकात डीडीए के बास्केटबॉल ग्राउंड पर हुई थी। वैसे तो बास्केटबॉल भारत में उतना लोकप्रिय नहीं है, जितना कि क्रिकेट या अन्य खेल, लेकिन ईशांत की पत्नी प्रतिमा ने इसमें खासा नाम कमाया है। 

बास्केटबॉल टीम की कप्तान रह चुकी है प्रतिमा
प्रतिमा सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के 'जीसस एंड मैरी' कॉलेज से पढ़ाई की है। वह यूनिवर्सिटी की बास्केटबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। प्रतिमा की सभी बहनें बास्केटबॉल खेलती हैं। देश के बास्केटबॉल जगत में ‘सिंह बहनों’ के नाम से मशहूर हैं। प्रतिमा 5 बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी सभी बहनें भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। प्रतिमा की बहन प्रशांति सिंह फिलहाल भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान हैं तो एक बहन प्रियंका NIS में कोच के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!