Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Aug, 2017 02:08 PM
जींद में एक घोड़े के गले में रस्सी का फंदा डाल कर उसे सरेआम तड़फा तड़फा कर मार डाला गया।
जींद (विरेंद्र सिंह):जींद में एक घोड़े के गले में रस्सी का फंदा डाल कर उसे सरेआम तड़फा तड़फा कर मार डाला गया। गोहाना रोड पर इस घटना को अंजाम दिया गया। शर्मनाक बात तो यह है कि खुद पुलिस के अधिकारी लोगों के साथ मिलकर इस जीव की निर्मम हत्या को अंजाम देते नजर आए। इस जीव का दोष सिर्फ इतना था कि सुबह से इसने आते जाते कई राहगीरों को टककर मार दी। इतने में ही आस-पास के लोगों ने इसे पागल करार दे दिया।
पुलिस को फोन कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और इसे काबू कर लिया गया। पहले तो इस घोड़े के पैरों को रस्सों से जकड़ दिया गया, फिर उसके गले में रस्सों का फंदा डाल दिया गया।
ज्यो ज्यो गले में पड़ी रस्सी को खींचा जा रहा था, त्यों त्यों घोड़ी तड़प रही थी। लोग घोड़े के गले में डाली कईं रस्सियों को चारों तरफ से खींचते रहे और घोड़ी का दम घुटता रहा। 15 मिनट के इस खेल में घोड़ी ने दम तोड़ दिया। बड़ा सवाल यह है कि एक बेजुबान को काबू कर यूं तड़पा-तड़पा रस्सों से गला गोट कर मार डालना, कहा तक उचित है।