राम रहीम को सजा के बाद हुई हिंसा में 120 करोड़ का नुक्सान, सरकार ने HC में पेश की रिपोर्ट

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Jan, 2018 12:50 PM

gurmeet ram rahim panchkula violence

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम प्रकरण को लेकर दायर जनहित याचिका पर हरियाणा सरकार की ओर से बीते दिन हाईकोर्ट की फुल बैंच में दंगों के दौरान हुए कुल नुक्सान का ब्यौरा पेश किया गया है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में पहले ही कहा था कि राज्य को इससे...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम प्रकरण को लेकर दायर जनहित याचिका पर हरियाणा सरकार की ओर से बीते दिन हाईकोर्ट की फुल बैंच में दंगों के दौरान हुए कुल नुक्सान का ब्यौरा पेश किया गया है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में पहले ही कहा था कि राज्य को इससे 100 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में अब हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में नुकसान का ब्यौरा सौंपते हुए राशि को 120 करोड़ से अधिक बताया है। नुक्सान, राजस्व और हालातों को लेकर किए गए खर्चे के बारे में यह जानकारी पेश की गई है। कुल नुक्सान 18,29,37,977 एवं राजस्व का नुक्सान 80,57,63,058 और प्रदान सेवाओं में हुए खर्च की राशि 20,09,33,824 बताया है। हाईकोर्ट की फुल बैंच ने यह रिपोर्ट ऑन रिकार्ड लेते हुए मामले में डेरे को नोटिस किया है। केस की सुनवाई 6 फरवरी के लिए तय की है।

नुक्सान का यह ब्यौरा किया पेश
जिलों के हिसाब से अम्बाला में हरियाणा रोड वेज, को-आप्रेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटीज, पार्किंग स्टैंड, सी.एम.टी.एस., बी.एस.एन.एल. और वेंड्स के कुल खर्च के रूप में राजस्व का कुल नुक्सान 46,79,27,519 तथा जारी सेवाओं को लेकर किए खर्च के रूप में 4,91,000 रुपए का खर्च बताया गया है। इसी प्रकार सिरसा में हुआ कुल नुक्सान 7,07,54,190, राजस्व के नुक्सान के रूप में 4,60,42,691 रुपए तथा प्रदान की गई सेवाओं के रूप में 1,89,67,034 रुपए रिपोर्ट में बताए गए हैं। 

पंचकूला में राम रहीम प्रकरण के दौरान 13 सितम्बर, 2017 व उसके बाद प्राप्त नुक्सान के क्लेम के रूप में कुल नुक्सान का आंकड़ा 10,48,01,238 बताया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में राजस्व का नुक्सान 95,71,000 व प्रदान की गई सेवाओं के रूप में 4,41,25,052 रुपए का खर्च बताया गया है। फरीदाबाद में नुक्सान 14,63,000 बताया गया है। कैथल में नुक्सान 21,946, राजस्व के रूप में 3,26,93,803 रुपए एवं प्रदान सेवाओं के रूप में 52,50,091 रुपए रिपोर्ट में पेश किए गए हैं। 

हिसार, पलवल, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, यमुनानगर, नूंह व जींद में किसी प्रकार के नुक्सान न होने की बात रिपोर्ट में है। उसके अलावा सोनीपत में राजस्व के रूप में 1,18,52,758 तथा सेवाएं प्रदान करने के रूप में खर्च 34,56,772 बताया गया है। पानीपत में नुक्सान 4,82,063, फतेहाबाद में राजस्व का नुक्सान 2,01,96,408 तथा सेवाओं को लेकर खर्च 12,85,80,446 बताया गया है। रोहतक में राजस्व नुक्सान 1,20,28,019 एवं जारी सेवाओं को लेकर 63,429 रुपए बताया गया है। 

हरियाणा रोडवेज के जी.एम. की ओर से राजस्व का नुक्सान 13,91,26,000 बताया गया है। दूसरी ओर नॉर्थ वैस्टर्न रेलवेज ने राजस्व नुक्सान 12,50,25,000 बताया गया है। नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने राजस्व के रूप में 1,86,00,130 के नुक्सान की बात कही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!