Edited By Updated: 25 Dec, 2016 09:53 PM
उपमंडल गुहला के लोगों की शिकायतों को सी.एम. विंडो में दर्ज करवाने के उद्देश्य से एस.डी.एम. कार्यालय मे अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री समस्या निवारण पटल का रिबन काटकर...
गुहला-चीका (कपिल देव): उपमंडल गुहला के लोगों की शिकायतों को सी.एम. विंडो में दर्ज करवाने के उद्देश्य से एस.डी.एम. कार्यालय मे अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री समस्या निवारण पटल का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम सुरेन्द्र पाल भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार जिला कैथल के उपमंडल गुहला-चीका में रविवार को सी.एम. विन्डो की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल के लोगों को इससे काफी सुविधा होगी और अब उन्हें जिला मुख्यालय पर अपनी शिकायतों को लेकर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। जनता की शिकायतों को गुहला एसडीएम कार्यालय में एक कमरा अलाट किया गया, जहां पर लोग अपनी शिकायतों को दर्ज करवा सकेगे, इससे धन व समय की बचत भी होगी तथा लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे।