Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Jun, 2017 03:04 PM
सोनीपत के लघु सचिवालय में जनता की जन समस्याओं को लेकर जिला कष्ठ निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने 50 से ज्यादा लोगों की जनसमस्याओं का मौके पर निपटारा किया।
सोनीपत (पवन राठी):सोनीपत के लघु सचिवालय में जनता की जन समस्याओं को लेकर जिला कष्ठ निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने 50 से ज्यादा लोगों की जनसमस्याओं का मौके पर निपटारा किया। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि अधिकारी जन समस्याओं को जल्द से जल्द निपटारा करे। जिला कष्ट निवारण समिति जनता को न्याय दिलाने के लिए होती है। मुझे सभी विभागों की कार्य शेली का पता है। मुझे गुमराह करने की कोशिश न करें।
'GST से आम जनता को होगा फायदा'
उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. से सभी को फायदा होगा। जी.एस.टी. से पूरे देश में एक टैक्स हो जाएगा। जी.एस.टी. को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानो को लेकर सरकार अच्छा काम कर रही है। बीजेपी सरकार ने 22000 करोड़ का बीमा किसानों को दिया है, जोकि किसी भी सरकार ने आजतक नहीं दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सीएम फ्लाइंग हर रोज गैरकानूनी कार्य करने वालों पर शिकंजा कस रही है। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।