Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 May, 2017 01:57 PM
हरियाणा सरकार ने आज राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया।
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने आज राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया। जिनमें 1 पुलिस अधीक्षक व 11 उपाधीक्षक शामिल हैं। जबकि यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया को अतिरिक्त तौर पर गुप्तचर व इंटैलीजैंस विभाग के पुलिस अधीक्षक का कार्य अतिरिक्त तौर पर सौंप दिया गया। राज्य पुलिस मुख्यालय के अधीक्षक विनोद कुमार को पुलिस अधीक्षक (दूरसंचार) नियुक्त कर दिया गया। वहीं बाढड़ा के उपाधीक्षक अजय राणा के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
तबदील किए गए उपाधीक्षकों की सूची
नाम नई नियुक्ति
हीरा सिंह उपाधीक्षक, गुरुग्राम
राज कुमार उपाधीक्षक, गुप्तचर विभाग
रविंद्र सिंह तोमर उपाधीक्षक, फतेहाबाद
विरेंद्र सांगवान उपाधीक्षक, महम
राजेश कुमार उपाधीक्षक, अम्बाला
संदीप मलिक उपाधीक्षक, राज्य अपराध ब्यूरो
अनूप सिंह उपाधीक्षक, बाढड़ा
दलजीत सिंह उपाधीक्षक, सशस्त्र बल तीसरी वाहिनी, हिसार
पवन कुमार उपाधीक्षक, सशस्त्र बल, मधुबन
विजेंद्र सिंह उपाधीक्षक, सशस्त्र बल