Edited By Updated: 13 Apr, 2017 04:08 PM
हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बैसाखी पर एक तौहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोत्तरी करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की तर्ज...
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बैसाखी पर एक तौहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोत्तरी करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की तर्ज पर भत्ता बढ़कर 4% हुआ। पहले ये 2% था जो अब बढ़कर 4% हो गया है। राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस बात कि जानकारी देते हुए कहा कि महंगाई की बढ़ी हुई दर 1 जनवरी 2017 से लागू होगी। सरकार के इस तोहफे से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा।