दहेज न देने पर पति करता था घिनौना काम

Edited By Updated: 19 Jan, 2017 04:33 PM

giving dowry the husband had committed abomination

शहर में रहने वाली एक महिला ने पलवल निवासी अपने पति पर अप्राकृतिक कुकर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शहर...

फरीदाबाद (सूरजमल):शहर में रहने वाली एक महिला ने पलवल निवासी अपने पति पर अप्राकृतिक कुकर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शहर की एक कालोनी में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह पलवल के रहने वाले सुनील के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। लेकिन उसके परिवार वाले उनके द्वारा दिए गए दहेज से खुश नही थे, वे आए दिन ओर दहेज की मांग करने लगे। उसने बताया कि वह तानों को सहन करती रही। 

इसके बावजूद उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म शुरू कर दिया। वह रोजाना उसके साथ ऐसा करने लगा। पिछले दिनों आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने उसके पति सुनील, उसके ससुर दयालचंद, सास रत्तो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!