Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Aug, 2017 01:21 PM
हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन तेज रफ्तार के कारण हो रही दुर्घटनाअों में सैंकड़ों लोग जान गंवा रहे हैं, लेकिन प्रशासन अंकुश लगाने में
जींद(विजेंदर कुमार):हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन तेज रफ्तार के कारण हो रही दुर्घटनाअों में सैंकड़ों लोग जान गंवा रहे हैं, लेकिन प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। ऐसी ही एक दुर्घटना नेशनल हाईवे नरवाना संगरूर मांर्ग पर हुई, जहां स्कूल जा रही छात्रा को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। यह हादसा सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया।
जानकारी के अनुसार घायल लड़की का नाम नीता है। वह नरवाना के हंसडैहर गांव की रहने वाली है। वह पंजाब बॉर्डर के पास दातावाला गांव में पढ़ने जा रही थी। इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए, लेकिन बाद में चालक को पंजाब के खनौरी से गिरफ्तार कर लिया गया।
चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है। छात्रा को गंभीर हालत में अग्रोहा अस्पताल रैफर कर दिया गया है।