Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Jul, 2017 12:24 PM
बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर राठी को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
रोहतक (प्रवीन धनखड़):बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर राठी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बता दें, कपूर की पत्नी मोनिका वार्ड-15 से नगर पार्षद हैं। आरोप है कि मंगलवार शाम से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि नेट कॉल के जरिए उन्हें लगभग 3 बार धमकियां मिल चुकी हैं। शिकायत करने पर पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर किया है।