कोर्ट परिसर में पुलिस की नाक के नीचे चली गोलियां, पेशी पर आए आरोपी की मौत

Edited By Updated: 18 May, 2017 06:22 PM

firing in court

आज भिवानी में ACJM की कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई। जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं गोली लगने से एक शख्स शेर सिंह की मौत हो

भिवानी(अशोक भारद्वाज):आज भिवानी में ACJM की कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई। जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं गोली लगने से एक शख्स शेर सिंह की मौत हो गई। मृतक कोर्ट पेशी पर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में आज फैसला आना था। वैसे कोर्ट में पुलिस की नाक के नीचे इस प्रकार की घटना बहुत निंदनीय हैं। 
PunjabKesari
प्रत्यदर्शी एडवोकेट ने बताया कि कोर्ट में हत्या का मामला चल रहा था। तभी वहां पर दनादन गोलियां चलाई ओर एक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष जमानत पर था। आज कोर्ट मेें सुनवाई थी तो देोनों पक्षों को बुलाया हुआ था। पेशी के लिए पूर्व सरपंच शेर सिंह भी आए हुए थे। शेर सिंह भी मामले में आरोपी बताए जा रहे थे। एक पक्ष के महीपाल, उनके भाई व उनके पिता वर्ष 2013 को बुलेरो गाडी में सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी आरोप है कि शेर सिंह व अन्य लोगों ने उनके पीछे अपनी गाडी लगा दी ओर मौके पर मारपीट शुरु कर दी थी। इस घटना में महीपाल की मौत हो गई थी। महीपाल की मौत के बाद थाना सिवानी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसमें शेर सिंह पूर्व सरपंच सहित दस लोग नामजद थे। आज इसी मामले की सुनवाई थी। बताया जा रहा है कि आज फैसले की तारीख थी। दोनों पक्षों के वकीलों की दलील जज साहब ने सुन ली थी। 
PunjabKesari
वकील राजीव कौशिक ने बताया कि यह केस उनके साथी वकील के पास है लेकिन पूरा मामले के बारे में सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि आज शेर सिंह व अन्य पेश होने के लिए आए थे कि गोलियां चला दी, जिसमें शेर सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

वहीं प्रत्यशदर्शी वकील वीरेन्द्र दुहन व महिला वकील मुकेश चौहान का कहना है कि कोर्ट परिसर में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि कोर्ट मे पुलिस की नाक के नीचे इस तरह की घटना होना काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वे बार एसोसिएशन के बैनर तले मीटिग करके पुलिस को पुख्तां इंतजाम करने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज इस मामले में फुर्ती दिखाई तथा पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया।
PunjabKesari
मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. चंद्रपाल बिश्रोई का कहना है कि मामले की सूचना पाकर वे वहां पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां यह बतां दे कि घटना को अंजाम देकर आरोपी भागने की फिराक में थे। गोली के बाद दहशत फैला कर वे भागने का प्रयास कर रहे थे कि पुलिस ने चारों ओर से कोर्ट परिसर को घेर लिया ओर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!