Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Aug, 2017 03:53 PM
पंचकूला के बरवाला में पड़ते बागवाली गांव के पास एक टायर फैक्टरी में टायर जलाते समय
पंचकूला(उमंग श्योराण):पंचकूला के बरवाला में पड़ते बागवाली गांव के पास एक टायर फैक्टरी में टायर जलाते समय बड़ा हादसा हो गया। दरअसल फैक्टरी के बॉयलर में से भयानक आग निकलने से वहां काम करने वाले तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें पंचकूला स्थित सामान्य अस्पताल से पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कर्मचारियों ने इस हादसे का जिम्मेदार फैक्टरी के मुंशी को बताया है। फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी ने कहा कि जिस समय वे लोग काम कर रहे थे तभी फैक्टरी के मुंशी ने ढक्कन खोलने को कहा जिसके चलते आग का गोला बाहर निकला और तीन लोग जल गए। घायलों में एक महिला और दो युवक शामिल है। हादसे में जलने वाले लोगों की हालत गंभीर होने पर तीनों को पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया है।