अंबाला मनरेगा घोटाला: हरियाणा के 4 IAS अधिकारियों पर दर्ज होगी FIR

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 May, 2017 02:28 PM

fir filed against 4 ias officers in ambala death scam

अंबाला के बहुचर्चित घोटाले में लोकायुक्त ने हरियाणा के 4 IAS अधिकारियों पर FIR दर्ज करवाने की सिफारिश की हैं।

चंडीगढ़/अंबाला (धरणी/कमलप्रीत):अंबाला के बहुचर्चित घोटाले में लोकायुक्त ने हरियाणा के 4 IAS अधिकारियों पर FIR दर्ज करवाने की सिफारिश की हैं। अंबाला मनरेगा घोटाला पिछले काफी समय से सियासत में छाया रहा। करीब 25 करोड़ रुपए की हेराफेरी के इस मामले में लोकायुक्त द्वारा सुनवाई की जा रही थी। सुनवाई के बाद लोकायुक्त ने प्रदेश सरकार को 4 आई.ए.एस. अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश भेजी है। लोकायुक्त ने समीरपाल सरों, रेणु फुलिया, मोहम्मद शाइन व सुमेधा कटारिया के खिलाफ मुख्यसचिव को अपने आदेश की कापी भेज दी है।
PunjabKesari
गौरतलब ​है कि आर.टी.आई. एक्टिविस्ट पी.पी. कपूर ने वर्ष 2007-2010 के बीच अंबाला में करोड़ों रुपए का मनरेगा परियोजना के तहत घोटाला पर्दाफाश ​किया था। पी.पी. कपूर का कहना है कि तत्कालीन एडीसी अंबाला संजीव वर्मा व वजीर सिंह गोयत द्वारा इस मामले में की जांच में घोटाला व गबन की रिपोर्ट मिलने के बावजूद भी अंबाला के तत्कालीन डीसी समीरपाल सरो, मोहम्मद शाईन, आरपी भारद्वाज व तत्कालीन एचसीएस अधिकारी रेणु फूलिया, सुमेधा कटारिया ने वन विभाग के अधिकारियो को 25.12 करोड के चैक काट कर दे दिए।
PunjabKesari
विजिलेंस जांच में पाया गया कि तत्कालीन डी.सी. अंबाला ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति व बिना किसी तकनीकी अनुमति व मनरेगा नियमो को ताक पर रख कर वन विभाग के अधिकारियो को चैक काट कर पेमेंटे करवा दी।
PunjabKesari
इस घोटाले की विजिलेंस जांच तत्कालीन डी.जी.पी. विजिलेंस शरद कुमार ने हरियाणा सरकार को 16 नवंबर 2012 को सौंप दी थी। 
PunjabKesari
कपूर ने बताया कि इस घोटाले के खिलाफ उन्होने 12 जनवरी 2015 को सीएम विंडो पर शिकायत की तो हरियाणा सरकार ने नींद से जागते हुए वन विभाग के मुख्य आरोपी अधिकारी जगमोहन शर्मा, डी.एफ.ओ. टी अंबाला मंडल, राजेश राणा, प्रशांत शर्मा, विनोद कुमार, लक्ष्मणदास, दीपक ऐलावादी, चंद्रमोहन व सुरेंद्र नागर के खिलाफ 27 जनवरी 2015 को एफआईआर दर्ज करने आदेश दिए। ये सभी हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहे है। साथ ही विजिलेंस जांच में दोषी पाए गए 3 आई.ए.एस. व एक एच.सी.एस. अधिकारी से सराकर ने स्पष्टीकरण मांगा था, इन आई.ए.एस. अधिकारियो में समीरपाल सरो, चंडीगढ़ के पूर्व डी.सी. मोहम्मद शाईन, आई.ए.एस. रेणु फूलिया, आई.ए.एस. सुमेधा कटारिया, अंबाला के पूर्व डीसी आरपी भारद्वाज शामिल थे।
PunjabKesari
विज ने मनरेगा मामले के फैसले को बताया ऐतिहासिक
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोकायुक्त के मनरेगा मामले पर 4 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। विज बोले फैसला देर से जरूर आया है। परन्तु मुझे उम्मीद है कि ये आदेश अपने पूरे मुकाम तक पहुंचेगा। ये घोटाला हमारी सरकार में नहीं हुआ बल्कि हुड्डा सरकार में हुआ था। इस मामले को विज ने विपक्ष में रह कर बड़े जोर शोर से उठाया था। विज ने भूपेंद्र हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा कि हुड्डा ने घोटालो में पी.एच.डी. की है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!