पिता बना हैवान, हवस की खातिर बेटे से की घिनौनी हरकत

Edited By Updated: 21 Mar, 2017 09:07 AM

father misbehaved with son

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

अम्बाला शहर (मुकेश):मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक कलियुगी पिता ने अपने ही नाबालिग बेटे को हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं, मां के विरोध जताने पर आरोपी ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर अपने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पंजोखरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके दूसरे पति के खिलाफ पोक्सो सहित कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा की महिला का कुरुक्षेत्र के गुरप्रीत उर्फ प्रीत के साथ दूसरी शादी हुई थी। वह पेशे से ट्रक चालक है। रविवार की रात को वह अपनी चारपाई पर और उसका बेटा अपने सौतले पिता के साथ अपनी चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 3 बजे अचानक महिला की आंख खुली तो उसने पति को आपत्तिजनक हालत में देखा। महिला का आरोप है कि उसका पति बेटे से कुकर्म कर रहा था। जब उसने पति से इस बात का विरोध किया तो उसने इस बारे किसी को बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी। 

करीब 14 वर्ष पहले हुई थी पहली शादी
महिला की पहली शादी यू.पी. के ही एक व्यक्ति राजमल से करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। जिससे उसको 2 बच्चे, बड़ी लड़की ममता (14) व छोटा बेटा (12) हुए। महिला ने बताया कि पति से अनबन के चलते उसने करीब 7 वर्ष पहले पति को छोड़ दिया। रोजगार के लिए अपने गांव से बच्चों सहित अम्बाला आ गई। यहां उसकी जान-पहचान ट्रक चालक गुरप्रीत उर्फ प्रीत निवासी कुरुक्षेत्र से हुई। करीब 7 वर्ष पहले उसने रजामंदी से उससे दूसरी शादी कर ली। करीब एक वर्ष पहले बीमारी के चलते उसकी बेटी ममता की मौत हो गई। महिला का कहना है कि उसका पति भांग का नशा करता है व बलदेव नगर के एक ट्रांसपोर्ट में ट्रक चालक की नौकरी करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!