Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Jul, 2017 09:05 AM
जिले के सांपला बेरी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा होने की खबर आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।
रोहतक (दीपक भारद्वाज):जिले के सांपला बेरी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा होने की खबर आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, गत देर रात तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक ने रोहतक पी.जी.आई. में दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। कुल 4 लोग बताए जा रहे है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औक जांच शुरू की। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।