Edited By Updated: 11 Dec, 2016 02:02 PM
शहर में रहने वाली एक युवती को एक जानकार ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने उसे चुप करवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच...
फरीदाबाद (सूरजमल): शहर में रहने वाली एक युवती को एक जानकार ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने उसे चुप करवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शहर रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है।
उसने बताया कि उसके पड़ौस में रहने वाले 27 वर्षीय चंदन ने उससे दोस्ती कर ली और उसे शादी का झांसा देकर गत 12 जुलाई को अपनी हवस का शिकार बना लिया। उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करवा दिया। चंदन उसे परेशान करने लगा। जिस पर उसने परेशान होकर पुलिस को शिकायत दे दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।