Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Jun, 2017 04:16 PM
यमुनानगर के गड़ी मुड़ों स्थित कबाड़ी के गोदाम में इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि दीवारें तक हिल गई। वहीं उसी वक्त काम कर रहा बलबीर नाम का व्यक्ति बुरी
यमुनानगर(सुमित अोबोरोय):यमुनानगर के गड़ी मुड़ों स्थित कबाड़ी के गोदाम में इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि दीवारें तक हिल गई। वहीं उसी वक्त काम कर रहा बलबीर नाम का व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया, जिसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर किया गया।
गोदाम मालिक नंद किशोर ने बताया कि वह गोदाम साफ करवा रहे थे उस वक्त काम कर रहे बलबीर नामक व्यक्ति पीतल लोहा को अलग करने का काम कर रहा। उसी वक़्त हथौड़ा किसी चीज़ पर लगा तो ब्लास्ट हो गया, जिससे उसका शरीर और हाथ झुलस गया। धमाका कैसे हुआ इसके बारे में किसी को नहीं पता।
अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके से सीन ऑफ क्राइम की टीम ने आपत्तिजनक सामान मिला उसे कब्ज़े में लिया है। गोदाम को लॉक लगा दिया गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है।