Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Sep, 2017 01:04 PM
रोहतक गांव टिटोली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पांव में गोली लग गई। घायल का नाम सुमित उर्फ भोलू है।
रोहतक (दीपक भारद्वाज):रोहतक गांव टिटोली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पांव में गोली लग गई। घायल का नाम सुमित उर्फ भोलू है। इस घटना में सी.आई.ए. प्रभारी सुरेंद्र कुमार बाल-बाल बचे। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए रोहतक पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया है। जबकि 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 1 बदमाश भागने में भी कामयाब हो गए।
सदर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि सी.आई.ए. पुलिस जींद में हत्या के प्रयास व अन्य कई मामलों में वांछित बदमाश सुमित उर्फ गोलू को ट्रेस करती हुई रोहतक के गांव टिटोली गई थी। जहां पर सुमित और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में जींद सी.आई.ए. प्रभारी सुरेंद्र सिंह बाल-बाल बचे। वही सुमित को एक गोली लगी है। वहीं एक अन्य मौके से फरार हो गया।