Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Mar, 2018 01:06 PM
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ सरकार के खिलाफ लामबंद कर रहा है। संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी अौर कर्मचारी एकता को तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन का विगुल फूंक दिया है। चुनाव घोगोषणा पत्र के वादों पर अमल न करना,...
चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ सरकार के खिलाफ लामबंद कर रहा है। संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी अौर कर्मचारी एकता को तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन का विगुल फूंक दिया है। चुनाव घोषणा पत्र के वादों पर अमल न करना, कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी, जनसेवा के विभागों में पीपीपी, निजीकरण अौर अाउटसोर्सिंग की जन विरोधी नीतियों को लागू करने पर संघ ने कड़ा एतराज किया है।
संघ प्रधान धर्मबीर फौगाट अौर महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि 29 अप्रैल को जींद में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी। इससे पहले कर्मचारी 14 से 20 मार्च तक मंत्रियों के निवास पर प्रदर्शन करेंगे। दूसरे चरण में 21 से 26 मार्च तक कर्मचारी डीसी कार्यालयों पर सामूहिक पड़ाव डालेंगे अौर 27 मार्च को आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ के वरिष्ठ उप प्रधान नरेश शास्त्री, मुख्य संगठनकर्ता बीरेंद्र सिंह अौर प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना ने बाताय कि 10 मार्च से 10 अप्रैल तक जनता के बीच जाएंगे। शहरों, गांवों अौर कस्बों में जनसबाएं आयोजित कर सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताकर रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।
ये हैं मुख्य मांगें
* नई अंशदायी पेंशन स्कीम बंद की जाए
* जनवरी 2006 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे में लाया जाए
* सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए
* पक्का होने तक बिना भेदभाव के समान काम के लिए वेतनमान मिले