Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Mar, 2018 11:34 PM
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर एक दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सास पर रॉड से हमला कर दिया। पत्नी से विवाद के चलते दामाद ने वारदात को अंजाम दिया। आस पास के लोगों ने घायल महिला को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना की सूचना पुलिस...
फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर एक दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सास पर रॉड से हमला कर दिया। पत्नी से विवाद के चलते दामाद ने वारदात को अंजाम दिया। आस पास के लोगों ने घायल महिला को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, फिलहाल आरोपी दामाद मौके से फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर एक दामाद की ओर से अपनी सास पर रॉड से हमला कर दिया गया और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायल महिला को आस पास के लोगो ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।
घायल महिला रजनी ने बताया कि उसका दामाद विष्णु से उसकी बेटी का काफी समय से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। रजनी ने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते उसकी बेटी काफी से समय अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि आज वह मामले की सुनवाई के बाद जब कोर्ट से लौट रही थी तो उसका दामाद कुछ अन्य लोगों के साथ उस पर रॉड से हमला कर दिया।
आस पास लोगों ने जब छुड़वाने का प्रयास किया तो वह मौके से भाग गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस बयान दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।