Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Mar, 2018 07:33 PM
गर्मियों के मौसम ने अभी ठीक सेेे दस्तक भी नहीं दी और हरियाणा के रेगिस्तानी जिले भिवानी में पेयजल संकट गहराने लगा है। सूत्रों केे अनुसार भिवानी शहर के जलघर सूखने की कगार पर हैं, जिसके चलते अब तक दो दिन का पानी जलघरों में शेष बचा है ऐसे में...
भिवानी(अशोक भारद्वाज): गर्मियों के मौसम ने अभी ठीक सेेे दस्तक भी नहीं दी और हरियाणा के रेगिस्तानी जिले भिवानी में पेयजल संकट गहराने लगा है। सूत्रों केे अनुसार भिवानी शहर के जलघर सूखने की कगार पर हैं, जिसके चलते अब तक दो दिन का पानी जलघरों में शेष बचा है ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की राशङ्क्षनग शुरू कर दी है। यहां एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है और यदि अगले छह दिनों में नहरों के माध्यम से जलघरों में पानी नहीं पहुंचा तो हालात बिगड़ सकते हैं।
पिछले 2 दिनों से भिवानी शहरवासियों को पानी की कमी को लेकर अपनी शिकायतें भी दर्ज करवाने के अलावा प्रदर्शन शुरु कर दिए हैं। भिवानी शहर की आबादी लगभग सवा लाख के करीब है। भिवानी निवासियों का कहना है कि पहले जहां उनके घरों में प्रतिदिन एक घंटे पानी आता था और पानी एक दिन छोड़कर आने लगा है और यही नहीं सप्लाई की अवधि 20 मिनट कर दी गई है।
जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन सुभाष यादव व जलघर का प्रबंधन कार्य देखने वाले भूपबहादुर ने बताया कि पानी की भिवानी शहर में बीते 17 तारीख को नहरी पानी पहुंचना था। प्रदेश सरकार द्वारा पहले पानी की डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 4 जोन बनाए हुए थे, अब 5 जोन बनाए जाने के बाद भिवानी के हिस्से का पानी 17 की बजाय 24 या 25 मार्च तक पहुंचने की संभावना है। इसलिए पानी की राशङ्क्षनग करनी पड़ रही हैं, उन्होंने लोगों से पानी संभालकर इस्तेमाल करने की भी अपील की।