एक अौर विवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, बेटी सहित निगला जहर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Jul, 2017 09:53 AM

dowry poison police

ससुराल के लोगों से तंग आकर एक महिला ने अपनी मासूम बेटी के साथ जहर निगल लिया। जहर के प्रभाव से महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान

जींद:ससुराल के लोगों से तंग आकर एक महिला ने अपनी मासूम बेटी के साथ जहर निगल लिया। जहर के प्रभाव से महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों द्वारा तंग किए जाने से परेशान होकर उसकी बहन ने आत्महत्या की है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मृतका के पति समेत 3 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

हाडवा गांव के कृष्ण की पत्नी निर्मल ने 6 साल की बेटी रूमन के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों मां-बेटी को शहर के निजी अस्पताल में भरती करवाया गया जहां शनिवार सुबह निर्मल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मृतका का मायका पक्ष तथा पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।  मृतका के भाई अलेवा गांव के जयबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बहन निर्मल की शादी लगभग 21 वर्ष पहले हाडवा गांव के कृष्ण के साथ हुई थी। उसकी छोटी बहन सुनीता की शादी कृष्ण के छोटे भाई प्रेम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसकी बहन निर्मल तथा सुनीता को दहेज की मांग को लेकर तंग करते थे। उसकी छोटी बहन सुनीता उसी उत्पीड़न के चलते पिछले 11 वर्षों से मायका अलेवा गांव में रह रही है। 

जयबीर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन निर्मल के ससुराल के लोग दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इससे आहत होकर उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने जयबीर की शिकायत पर मृतका निर्मल के पति कृष्ण, देवर प्रेम तथा ससुर रणजीत के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी रणबीर ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। 2 बहनें एक ही घर में विवाहित थी। छोटी बहन पिछले 11 सालों से अपने मायके में रह रही है। उसकी बड़ी बहन ने दहेज उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर ली। पति समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!