घरेलू गैस का बढ़ा दाम, NSUI-महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Nov, 2017 02:00 PM

domestic gas price hiked nsui and mahila congress protested

सोनीपत के सुभाष चौक पर एनएसयूआई की छात्र इकाई और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस के बढ़े दामों को लेकर सरकार का विरोध करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस ने यदि बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए जाएंगे तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के सुभाष चौक पर एनएसयूआई की छात्र इकाई और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस के बढ़े दामों को लेकर सरकार का विरोध करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस ने यदि बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए जाएंगे तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। साथ ही घर-घर जाकर महिलाओं को मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जागरुक किया जाएगा।

PunjabKesari

सुभाष चौक पर एनएसयूआई और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और पुतला भी फंूका। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रियंका और मोनिका राठी ने कहा कि, सरकार पहले से ही अपनी गलत नीतियों के कारण पहले से ही बदनाम है और अब तो सरकार ने गैस के दाम भी बढ़ा दिए हैं जिसके चलते महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। घर का पूरा बजट बिगड़ गया है। वैसे तो मोदी सरकार हर घर को केरोसिनमुक्त करना चाहती है लेकिन लगातार बढ़ रहे गैस के दाम चिंता का सबब है। अगर मोदी सरकार गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेती तो कांग्रेस इससे भी बड़ा प्रदर्शन करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!